
देहरादून: का ऐतिहासिक झंडेजी मेला 8 मार्च से गुरु राम राय दरबार साहिब में शुरू होगा, जो 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरबार साहिब परिसर में रंग-रोगन का कार्य शुरू हो चुका है। मेले में आने वाली संगत के ठहरने की व्यवस्था के लिए एसजीआरआर स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि होली के बाद संगत के पहुंचने का सिलसिला तेजी से बढ़ेगा। प्रशासन और मेला समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।