उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश हत्याकांड: प्रेमिका के सीने में गोली उतारने वाला सुरेश गुप्ता सहारनपुर से गिरफ्तार.

ऋषिकेश/देहरादून (2 फरवरी 2026): ऋषिकेश के शिवाजी नगर में 31 जनवरी की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऋषिकेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (छुटमलपुर) से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और फोन स्विच ऑफ कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था।

प्यार, तलाक और 35 लाख का विवाद पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह ‘प्रेम प्रसंग और संपत्ति विवाद’ सामने आई है।

महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। कोरोना काल में वह ऋषिकेश काम करने आई, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, जिसके चलते सुरेश ने 4 महीने पहले अपनी पत्नी से तलाक ले लिया विवाद की जड़: महिला और उसके परिजन ऋषिकेश में मकान चाहते थे। सुरेश ने लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी, लेकिन इतने पैसों में ऋषिकेश में अच्छा मकान नहीं मिला। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव बढ़ा और डिप्रेशन में आकर सुरेश ने यह खूनी कदम उठाया। इस हत्याकांड ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या रोकी जा सकती थी।  मृतका की बहन ने बताया कि सुरेश ने पहले भी महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत ने बताया कि सुरेश आए दिन धमकियां देता था। इसकी लिखित शिकायत एम्स पुलिस चौकी में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर तब कार्रवाई होती, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!