उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून में सनसनी: मांडूवाला के जंगल में कट्टे में बंद मिली युवती की लाश, पुलिस पहचान में जुटी

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में जंगल से एक युवती का शव कट्टे (बोरे) में बंद हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल की तरफ से एक कट्टे से तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जब पुलिस ने कट्टे को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। प्राथमिक जांच में शव करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके और हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!