CrimeINDIA

मेरठ ‘सांप कांड’ में चौंकाने वाला खुलासा – गला दबाकर की गई थी हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो दिन पहले सामने आए सांप द्वारा काटने से मौत के एक मामले ने अब नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई थी। मामले की जांच में पता चला है कि यह एक सोची-समझी हत्या थी, जिसे एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर छुपाने के लिए सांप के जहर की आड़ में अंजाम दिया गया।

आरोप है कि पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्या की योजना बनाई। दोनों ने सपेरे से एक ज़हरीला सांप खरीदा और हत्या के बाद उसे अमित के बिस्तर पर छोड़ दिया, ताकि मौत को सांप के डसने का हादसा दिखाया जा सके

परिजन नहीं ग्रामीण बोले, सांप के डसने से नहीं हुई मौत
थाना प्रभारी इंदु वर्मा पोस्टमार्टम के बाद अमित के परिजनों से मिलीं। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि सांप के डसने से मौत नहीं हुई है, ऐसे में उन्हें भी हत्या का अंदेशा हुआ। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसी पर कोई शक नहीं है।

ये है रसेल वाइपर
जो सांप मिला वह रसेल वाइपर है जिसे दबौया सांप भी कहा जाता है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है। मटमैले और भूरे रंग के चेक्स डिजाइन और त्रिकोणीय आकार का फन होता है। इसमें होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है।

काटने वाली जगह पर तेज दर्द और सूजन, मसूड़ों, पेशाब और थूक में खून आता है। रक्तचाप गिर जाता है, दिल की धड़कन कम हो जाती है और शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। इसके काटने से इंसान पैरालाइज हो जाता है और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो सकती है।

सांप के डसने के अलावा चोट के निशान भी मिले 
सांप के काटने के अलावा अमित के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था इस वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया । अस्पताल के मीमो के आधार पर जीडी में इत्तेफाकिया में युवक की मौत दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!