उत्तराखंडउधम सिंह नगर
Trending

रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत, रात दो बजे से लगी लंबी कतार;

हंगामे के बाद पुलिस तैनात

रुद्रपुर: शहर में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार रात करीब दो बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लगनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे सुबह हुई, भीड़ बढ़ती गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।

भीड़ अधिक होने के कारण कई बार लोगों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ स्थानों पर मारपीट की नौबत तक आ गई, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर की कमी के कारण उन्हें रात से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, फिर भी समय पर सिलिंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है। कई लोगों ने अव्यवस्था और धीमी वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया, ताकि सिलिंडर वितरण शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सके।

गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित बताई जा रही है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से लोगों ने जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!