देहरादून: 12 फरवरी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में आयोजित हुए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय सेवा एवं दक्षता प्रबंधन प्रशिक्षण का आज गुरूवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण सेंटर फार टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी ट्रेनिंग एंड रिसर्च ( सीटीएचटीआर) भानियावाला में आयोजित किया गया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत मंदिर समिति के संदर्भ में देश विदेश के तीर्थयात्रियों से व्यवहार, सेवा, सहायता कार्यदक्षता प्रबंधन के गुर दिये गये। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गये तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चार धाम में तीर्थ यात्रा टूरिज्म,लीडरशिप स्किल प्रोफेशनल व्यवहार,नैतिकता और भक्ति के प्रति संवेदनशीलता
तीर्थयात्रियों के साथअसरदार बातचीत,तीर्थयात्री सर्विस क्वालिटी,भीड़ मैनेजमेंट,पब्लिक रिलेशन,टीम मोटिवेशन, फैसला लेना और अकाउंटेबिलिटी क्राइसिस और क्राउड गवर्नेस
हाइजीन और सैनिटेशन मैनेजमेंट
सेवा, सेफ्टी और सस्टेंनेबिलिटी
बदरीनाथ और केदारनाथ की ब्रांड इमेज,वेलेडिक्ट्री फंक्शन आदि बिंदुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बीकेटीसी के 50 से अधिक कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सीटीएचआर निदेशक/ सीईओ प्रो. एससी बागड़ी,प्रो वीके सिंह बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, सदस्य डा.विनीत पोस्ती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,प्रशिक्षक सिद्धार्थ थपलियाल,डॉ.संजय महर, आशीष रावत डॉ. ऐश्वर्या सिंह, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,संजय चमोली अतुल डिमरी, भगवती सेमवाल,अजय सती,अनिल भट्ट, केदार सिंह रावत,दीपेंद्र रावत, वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे।