उत्तराखंडपर्यटन

अब तक सवा चौदह लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

 

• आज तक सवा चौदह लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

• 1जून रात्रि तक तक श्री बदरीनाथ चार लाख छयासी हजार, केदारनाथ साढ़े चार लाख , गंगोत्री दो लाख तिरसठ हजार, यमुनोत्री पहुंचे एक लाख छियानब्बे हजार से अधिक तथा श्री हेमकुंड साहिबपहुंचे 27 हजार श्रद्धालु।

• चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌ मौसम सामान्य।

देहरादून 2 जून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है अभी तक सवा चौदह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये हैं। 1 जून देर रात्रि तक 14 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच गये है। आज यह आंकड़ा साढ़े चौदह लाख के निकट पहुंच जायेगा। चारो धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 1जून शाम तक 486963 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 1जून शायं तक 451951 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।
इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 47539 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 1जून तक 263122 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 1 जून तक 196976 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।
1 जून देर रात तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-938914 है ।
1जून तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 460098 रही।‌ 1 जून रात्रि तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1399012(तेरह लाख निन्यानब्बे हजार बारह ) है। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 1जून तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 27201 रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/संबंधित जिला पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ जारी किये गये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!