उत्तराखंड

श्री श्री बालाजी सेवा समिति ने धूमधाम से संपन्न कराया 7 निर्धन कन्याओं का विवाह

देहरादून

-विगत 13 वर्षों में समिति अब तक 364 कन्याओं का कर चुकी विवाह संपन्न |

 

 

समिति का अगला लक्ष्य 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का है, जिसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी

 

सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था श्री श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भाऊवाला स्थित अतुल्य रिजॉर्ट में संपन्न हुआ | रविवार की सुबह 10 बजे सात कन्याओं की बारात बैंड बाजों के साथ सजधज कर अतुल्य रिजॉर्ट पहुंची, जहां दुल्हन पक्ष की ओर से श्री श्री बालाजी सेवा समिति के सदस्यों बारातियों का स्वागत किया, उसके बाद विधि विधान के साथ दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर एकसूत्र में बंधने का संकल्प लिया |

इस अवसर पर सात फेरों में सातों वचन निभाने का दूल्हा एवं दुल्हन ने संकल्प लिया, इस दौरान समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगों के साथ दूल्हा दुल्हन को फूल मालाओं से उनके मंगल में सुखमय जीवन को साथ-साथ निभाने का आशीर्वाद दिया | सायं 6:30 बजे गृहस्थी के साज सामान के साथ कन्याओं की विधिवत विदाई की गई |

 

आपको बता दें कि विगत 13 वर्षों में श्री श्री बालाजी सेवा समिति अब तक 357 कन्याओं का विवाह संपन्न कर चुकी है | समिति इन सात विवाहों को जोड़कर अब तक कुल 364 कन्याओं का विवाह संपन्न कर चुकी है | अब समिति का अगला लक्ष्य 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का है जिसके लिए समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि अभी से कन्याओं के रजिस्ट्रेशन चालू हो चुके हैं | उन्होंने आम जनता से अपील की है कि आपके आस पास अगर कोई निर्धन कन्या जिसके मां-बाप उसका विवाह का संपन्न कराने में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हो, वह समिति से संपर्क कर सकते हैं और उन निर्धन कन्याओं का विवाह के खर्च का संपूर्ण दायित्व समिति उठाने के लिए तैयार है |

 

अग्रवाल ने यह भी बताया कि समिति प्रत्येक सप्ताह गौ सेवा और समाज के निर्धन व्यक्तियों तथा परिवारों को राशन वितरण का काम भी पिछले कई वर्षों से करती चली आ रही है, यह कार्य भी समिति निरंतर जारी रखेगी, इससे पूर्व समिति ने 25 मई को अतुल्य रिजॉर्ट में मेहंदी कार्यक्रम तथा श्री खाटू श्याम का कीर्तनभी आयोजित किया जिसमें तमाम भक्तों व समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की |

आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, दीपक सिंघल, आरके गुप्ता, महासचिव मनोज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रेश अरोड़ा, समिति की महिला अध्यक्ष ममता गर्ग सहित समिति के महिला एवं पुरुष सेवादार शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button