उत्तराखंडश्रीनगर

श्रीनगर:देर शाम कार्मिकों के हितैषी प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने बीना बिष्ट को कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी के पद से सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई.

प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा गढ़वाल की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के तहत दिनांक 31 जनवरी 2026 को 132 केवी सिमली उपसंस्थान में आर. वी.एन.एल. हेतु नवनिर्मित दो 132 केवी बे का ऊर्जीकरण किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा इन नवनिर्मित दो बे के ऊर्जीकरण के लिए समस्त टीम को शुभकामनाएं दी गयी। तदोपरांत 132/66 के ट्रांसफॉर्मरों के इंस्टालेशन के कार्य की प्रगति तथा निर्माणाधीन 66 केवी लाइन की प्रगति की समीक्षा की गई। लाइन निर्माण में आ रही आर.ओ.डब्लू. की बाधा के निवारण हेतु अधीक्षण अभियंता लाइन डिज़ाइन को टावर फॉउंडेशन्स ड्राइंग के संबंध में अधिशासी अभियंता के साथ चर्चा कर समाधान हेतु निर्देशित किया गया।
कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि काम के लिए आप लोग अपना पसीना बहाते हो तो यदि लहू की आवश्यकता पड़ेगी तो मैं सबसे पहले खड़ा रहूँगा।
ऊर्जीकरण के दौरान इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर व कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा अंत में अपने सम्बोधन से सभी कार्मिकों में नया जोश भरकर, “एक के लिए सब और सब के लिए एक” भावना से सभी को कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

इससे पूर्व दिनांक 30 जनवरी की रात 8 बजे से 10 बजे तक 400 केवी उपसंस्थान पीपलकोटी की कार्यदायी संस्था में मै0 ग्रोमा इंफ्राटेक के साथ बैठक की गई। तदोपरांत 10.20 से 11.50 तक 400 केवी तपोवन पीपलकोटी एवं पीपलकोटी श्रीनगर के अंतर्गत पैकेज 1 व 2 की कार्यदायी संस्था में मै0 टाटा प्रोजेक्ट लि0 के साथ बैठक की गई। बैठक में 400 केवी उपसंस्थान पीपलकोटी के निर्माण को 20 मार्च तक एवं 400 केवी तपोवन पीपलकोटी व पीपलकोटी श्रीनगर लाइन के निर्माण को 26 फरवरी तक पूर्ण करने हेतु योजना पर गहन अध्ययन किया गया।

इसके उपरांत दिनांक 31 जनवरी को दोपहर बाद 132 केवी श्रीनगर में निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त आवासों का भी नवीनीकरण करने तथा नए आवासों के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्य अभियंता जानपद को निर्देश दिए गए। तदोपरांत प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा 132 केवी श्रीनगर के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
अंत में सभी कार्मिकों में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा सभी को बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक महोदय के साथ श्री ईला चंद्र पंत मुख्य अभियंता सीएंडआर,  मंत राम मुख्य अभियंता परियोजना,  महाप्रबंधक वित्त, श्री महेश रावत मुख्य अभियंता प्रभारी जानपद, अविनाश अवस्थी अधीक्षण अभियंता डिज़ाइन सबस्टेशन, ललित कुमार अधीक्षण अभियंता डिज़ाइन लाइन, मुकेश चंद्र बड़थ्वाल अधिशासी अभियंता परियोजना  हिमांशु चौहान अधिशासी अभियंता परियोजना, ज्योतिरभाष्कर रावत अधिशासी अभियंता परिचालन एवं अनुरक्षण
उपस्थित रहे।
गढ़वाल की परियोजनाओं के निरीक्षण भ्रमण के उपरांत देर शाम कार्मिकों के हितैषी प्रबंध निदेशक महोदय पिटकुल के मुख्यालय देहरादून पहुंचे जहां आज 31 जनवरी को बीना बिष्ट का कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी के पद से सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा बीना बिष्ट द्वारा विभाग को दी गयी सेवाओं की सराहना की गई एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य व कुशल जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!