उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून में सड़क खुदाई के बाद अधूरा छोड़ने वाली एजेंसियों पर सख्ती,

तड़के निरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन नाराज

देहरादून: शहर में विकास कार्यों के नाम पर सड़कों को खोदकर लंबे समय तक अधूरा छोड़ने वाली एजेंसियों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडेय और जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार तड़के शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर सड़क कटिंग के बाद किए गए पुनर्स्थापन कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़कें संतोषजनक स्थिति में मिलीं, लेकिन कई जगहों पर अधूरा काम, खराब मरम्मत और सड़क पर फैला मलबा देखने को मिला। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि तय मानकों का पालन न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि अब सड़क खुदाई के बाद समय पर और गुणवत्तापूर्ण पुनर्स्थापन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरवासियों को खराब सड़कों और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!