उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी : अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया गया।

12 अप्रैल 2026 को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया गया।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे।

SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति

पूरन सिंह पुत्र श्री रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल।
मृतक का नाम –

बॉबी पुत्र श्री जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़

अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू—चालक की मौत, एक घायल बचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!