उत्तराखंडदेहरादून

एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की विजेता दुबई में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड की संस्कृति का मंच से होगा प्रदर्शन

देहरादून: एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की पाँच विजेता दुबई में होने वाले मिसेज़ टूरिज़्म 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये विजेता विशेष रूप से उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी परंपराओं और भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी। यह कॉन्टेस्ट 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित होगा।

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड से डॉ. ममता, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, रंजना डोभाल और सरिता कंडवाल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दुनियाभर के 70 से अधिक देशों की प्रतिभागिता वाले इस मंच पर ये पाँच प्रेरणादायी महिलाएँ भारतीय नारी की शक्ति, सौंदर्य और गरिमा को प्रस्तुत करने के साथ-साथ उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहुँचाएँगी।

प्रतियोगिता के दौरान वे पारंपरिक राष्ट्रीय परिधानों के साथ उत्तराखंड की विशेष पहचान “नथ” धारण कर भारतीयता और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रदर्शित करेंगी। जौनसार, हल्द्वानी, गढ़वाल, देहरादून और पौड़ी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली ये विजेता अपने राज्य की परंपराओं के साथ-साथ पूरे भारत की पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करेंगी।

ख्याति शर्मा ने बताया कि एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट भारत के लिए मिसेज़ टूरिज़्म की आधिकारिक फ्रैंचाइज़ी होल्डर है और यह सुनिश्चित करती है कि भारत से चयनित प्रतिभागी पूरी तैयारी, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें। दुबई में होने वाला यह मंच उत्तराखंड और भारत दोनों के लिए गर्व का क्षण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!