INDIAघटना

उज्जैन महाकाल अग्निकांड: बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

उज्जैन:  उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार (गेट नंबर-1) पर रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुआं एक किलोमीटर दूर से नजर आने लगे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, आग मंदिर के अवंतिका गेट पर स्थित कंट्रोल रूम की छत पर लगी थी, जहां पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित है। इस सिस्टम की बैटरियों में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के समय सोमवार होने के कारण मंदिर में भारी भीड़ थी। आग लगते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया गया ताकि कोई अनहोनी न हो। जैसे ही आग की जानकारी प्रशासन को मिली, जिला कलेक्टर रोशन सिंह, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि आग कंट्रोल रूम की छत पर लगी बैटरियों में लगी थी, जो पूरी तरह जल गईं। आग के कारणों की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट जांच के बाद ही सामने आएगी।स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद मंदिर के गेट को पुनः खोल दिया गया और श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु

  • बाबा महाकाल मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को लगी आग

  • पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरियों में लगी आग

  • दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

  • कोई हताहत नहीं, मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी गई

  • प्रशासन और मंदिर समिति के अधिकारी मौके पर पहुंचे

  • स्थिति सामान्य, मंदिर में दोबारा श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!