उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड लोक विरासत 14 से, कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

देहरादून

 

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 व 15 दिसम्बर को हरिद्वार बाईपास करेगी स्थित सोशियल बलूनी पब्लिक स्कूल में होगा। इस बार उत्तराखंड लोक विरासत में पहाड़ी वाद्य यंत्र और लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ राज्य के पारम्परिक परिधान का प्रदर्शन होगा। वहीं इन दो दिन संध्या संगीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ये जानकारी लोक विरासत के आयोजक और चारधाम अस्पताल के प्रबंधक व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ केपी जोशी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

डॉक्टर जोशी ने बताया कि आयोजन में प्रहाड़ के लोक गायक अपने अपने संगीत की प्रस्तुति देंगे। साथ ही उत्तराखंड के आभूषणों का प्रदर्शन भी होगा। वहीं पहाड़ी खान-पान का भी प्रबन्ध रहेगा। डॉक्टर जोशी ने बताया कि राज्य की संस्कृति को बढ़ाने और विलुप्त होती वाद्य यंत्रो की कलाकारी को आगे लाने के लिए लोक विरासत का आयोजन देहरादून में पिछले तीन साल से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इस बार भी सोशियल बलूनी पब्लिक स्कूल हरिद्वार बाई पास रोड में होगा। कहा कि हमारा मकसद उत्तराखंड के सुदूर गांव कस्बों की प्रतिभाओं को राजधानी में मंच प्रदान करना है एवं उनका प्रदर्शन करवाना है ताकि उन्हे रोजगार से जोड़ा जा सके। उत्तराखंड लोक विरासत में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी , प्रीतम भरतवाण, मीना राणा और संगीता ढौढियाल, सौरभ मैठाणी आदि अपनी प्रस्तुति देंगें। वहीं इस आयोजन में उत्तराखंड से 150 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। डॉक्टर जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। इसके लिए उन्हे पत्र भेजा जा चुका है। उन्होने इस कार्यक्रम के लिए अपनी अनुमति भी प्रदान कर दी है। असके अलावा विशिष्ट अतिथि में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ , राजपुर विधायक खजानदास शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!