उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार
Trending

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 

दो शहरों में कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि दो मैदानी शहरों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बदलते मौसम के चलते ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई जा रही है।

वहीं मैदानी जिलों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इस बीच प्रदेश में सबसे कम तापमान चमोली जिले के जोशीमठ स्थित औली में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंड का असर बना रह सकता है। बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट जबकि मैदानी इलाकों में नमी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!