उत्तराखंडदेहरादून
Trending

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज,

मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड: में रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ बना रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि सोमवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

वहीं पर्वतीय जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। विशेष रूप से प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बनी हुई है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। बर्फबारी और बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंड के साथ नमी बढ़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान पहाड़ों में रुक-रुक कर हल्की बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानों में कोहरा छाने की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!