
डोईवाला।
जहां एसडीआरएफ के जवान लगातार आपदाओं से लड़ आमजन की जान बचाने का काम करते है, वहीं उत्तराखंड पुलिस व देश प्रदेश का नाम रोशन करने में भी अपना अहम योगदान अदा कर रहे हैं। ओर विदेश की धरती पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
ऐसा ही उदहारण पेश किया है एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलीमंजारो को फतह कर देश का नाम रोशन किया है।
राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का तीन दिवस के अंतराल में दो बार सफलतापूर्वक आरोहण कर देश व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने पर सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने सम्मानित किया।
इस दौरान सेनानायक द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ की सफलता पर बधाई दी, ओर भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि SDRF के जवान प्रत्येक कार्य को पूर्ण उत्साह व लगन से करते हैं। चाहे आपदा के दौरान त्वरित रेस्क्यू हो, या फिर साहसिक खेलों में प्रतिभाग हो। SDRF हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाती है।
SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने कहा कि विजुअल्टी बहुत कम होने के बावजूद भी दो बार साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी फतह करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बता दें कि जवान राजेन्द्र नाथ इससे पहले भी कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुके हैं। जवानों के जज्बे से एसडीआरएफ को रेस्क्यू करने में बड़ी मदद मिलती है।
बाईट-1- राजेंद्र नाथ- पर्वतारोही
बाईट-2- मणिकांत मिश्रा- सेनानायक- SDRF