उत्तराखंडदेहरादून

भव्य स्वागत के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का देवभूमि दौरा प्रारंभ, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ऋषिकेश/श्रीनगर।  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने देवभूमि भ्रमण की शुरुआत तीर्थनगरी ऋषिकेश से की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यात्रा व्यवस्थाओं और मंदिर समिति के विश्राम गृहों का निरीक्षण करते हुए द्विवेदी ने तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।

ऋषिकेश आगमन पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर यात्रा प्रबंधन और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने चंद्रभागा स्थित मंदिर समिति विश्राम गृह का निरीक्षण किया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष द्विवेदी ने सभी का आभार जताते हुए इसे “देवभूमि की सेवा का सौभाग्य” बताया।

इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, दायित्वधारी कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश सती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद अध्यक्ष देवप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने विश्राम गृह का निरीक्षण किया और नगर पंचायत अध्यक्ष ममता देवी समेत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मलेथा में विधायक विनोद कंडारी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

श्रीनगर गढ़वाल में भी बीकेटीसी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, अतर सिंह असवाल, विपिन मैठाणी, आशा मैठाणी, गिरीश पैन्यूली, गणेश भट्ट और वासुदेव कंडारी ने माल्यार्पण कर सम्मान जताया। इस दौरान डालमिया यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, ओएसडी कृष्ण मोहन रतूड़ी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित अन्य अधिकारी व विश्राम गृहों के प्रबंधक मौजूद रहे।

आगामी कार्यक्रम: बीकेटीसी अध्यक्ष 12 मई को उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन वह गुप्तकाशी के श्री विश्वनाथ मंदिर और यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

 

13 मई को वे केदारनाथ से लौटकर कालीमठ स्थित श्री काली माई मंदिर में दर्शन करेंगे और विश्राम गृह का जायजा लेंगे। इसके पश्चात वे गोपेश्वर के लोक निर्माण विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!