ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालु करेंगे भगवान सूर्यदेव की आराधना
ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में,
देहरादून। ब्रह्मपुरी स्थित सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व के भव्य आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर लगातार दिन-रात सभी व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों को क्षेत्रीय पार्षद श्री सतीश कश्यप की देखरेख में पूरा कराया जा रहा है।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से छठ महापर्व ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस परंपरा की शुरुआत माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी के प्रयासों से हुई थी। ब्रह्मपुरी के क्षेत्रीय पार्षद श्री सतीश कश्यप जी के प्रयासों एवं सहयोग से आज छठ पार्क ने एक सुंदर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्राप्त किया है।
सूर्य मंदिर छठ पार्क उत्तराखंड का एकमात्र ऐसा विशेष छठ पूजा स्थल है, जिसे नगर निगम के माध्यम से विकसित किया गया है। यहाँ प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में छठ महापर्व मनाते हैं और भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं।
इस वर्ष छठ पूजा की तैयारियों के अंतर्गत पार्क में स्थित विशाल कुंड की विशेष साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही दोनों नहरों का भी रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पूजा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई नहर का निर्माण कार्य भी कराया गया है, जिसे आज पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पूरे पार्क में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।
सूर्य मंदिर छठ पार्क आज केवल छठ पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार महतो एवं सचिव श्री हरि किशोर सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। समिति के अन्य सदस्यों में सर्वेश कुमार, सुरेश राजबर, रामेश्वर चौहान, रघुवीर प्रसाद, रवि चौहान, सौरभ कुमार, संजय चौधरी, मुकेश गौंड, राम पुकार, शिवम गुप्ता, श्याम कुमार, चंदन गुप्ता, राधे श्याम एवं महेश गुप्ता शामिल हैं।
समिति की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के पावन अवसर पर सूर्य मंदिर छठ पार्क, ब्रह्मपुरी में सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।
निवेदक
श्री विजय कुमार महतो
अध्यक्ष, छठ पूजा आयोजन समिति
सूर्य मंदिर छठ पार्क, ब्रह्मपुरी