उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किया स्वागत

देहरादून, 28 अक्टूबर: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर उनसे विचार-विमर्श किया। साथ ही सम्मान स्वरूप गणेश जी की मूर्ति भेंट की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, विष्णु गुप्ता, ज्योति कोटिया, निरंजन डोभाल, डॉ. बबीता सहोत्रा, कमली भट्ट, सुरेंद्र राणा, समीर डोभाल, सिकंदर सिंह सहित मंडल महामंत्रियों और पार्षदों ने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button