उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून में हाईटेक परीक्षा सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़,

10 लाख में पास कराने का दावा; दो गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने देहरादून में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में धांधली कराने वाले एक हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर उनसे 10 लाख रुपये तक की रकम वसूलने की तैयारी में था।

एसटीएफ की कार्रवाई में गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने संबंधित परीक्षा केंद्र को सील कर वहां से उपयोग में लाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री को कब्जे में लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह तकनीकी उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को नकल कराने की साजिश रच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य संदिग्ध सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!