
देहरादून: डोईवाला स्थित Swami Rama Himalayan University के आठवें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Naddaऔर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने युवा शक्ति को विकसित भारत की नींव बताया।
समारोह को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि डिग्री केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने शिक्षा को सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। धामी ने विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
दीक्षांत समारोह में कुल 1001 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया गया।