Uncategorized
Trending

ई-मेल से मिली बम की धमकी से दहला उत्तरकाशी कोर्ट परिसर,

जांच में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी: जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सोमवार सुबह बम और आरडीएक्स होने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को खाली कराकर सघन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, ई-मेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में करीब 12 किलो आरडीएक्स लगाया गया है। धमकी भरा संदेश मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। एहतियातन कोर्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों को भी बुलाया गया। देहरादून से पहुंची बम निरोधक टीम ने देर शाम तक परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

इस संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ई-मेल किस स्थान और किस आईडी से भेजी गई, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!