उत्तराखंडदेहरादून
Trending

उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को 3 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि जारी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। राज्य सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि जारी की गई है।

यह राशि गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा खिलाड़ियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

इस पुरस्कार राशि में एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!