उत्तराखंड

केदारनाथ में CM धामी ने आम श्रद्धालु की तरह किए दर्शन

हेमंत द्विवेदी ने बताया—व्यवस्था होगी और बेहतर

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाम पहुंचे और दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी तरह का प्रोटोकॉल नहीं अपनाया, बल्कि आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ पहुंचे और करीब एक मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर बाहर आ गए। उनके इस कदम को एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सरकार और मंदिर समिति की प्राथमिकता है कि हर श्रद्धालु को सरल और सुगम दर्शन मिल सके। इसी दिशा में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा की तैयारियों पर संतोष जताया, वहीं इस पहल का स्थानीय लोगों, हक-हकूकधारियों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। उनका मानना है कि इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और सभी को बराबरी से दर्शन का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!