उत्तराखंडहरिद्वार

वाटर होल में मस्ती करता हाथियों का झुंड, राजाजी टाइगर रिजर्व का नजारा हुआ वायरल

हरिद्वार में चीला रेंज में सफारी के दौरान दिखा मनमोहक नजारा, नन्हे हाथियों संग अठखेलियां करते दिखे झुंड

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी करने आए पर्यटकों को इन दिनों खूब वन्यजीवों का दीदार हो रहा है. सफारी करने आए दिल्ली के पर्यटकों ने जंगल के अंदर बने एक वाटर होल में हाथियों के झुंड को मस्ती करते हुए देखा. यह नजारा पर्यटकों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में झुंड में शामिल आठ से दस हाथी खूब अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं, जिनमें नन्हे हाथी भी शामिल हैं. जंगल की दुनिया भी अलग ही है. प्राकृतिक वातावरण में यहां रहने वाले जानवर भी मस्ती करते हैं. राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब अचानक गर्मी से राहत पाने के लिए हाथियों का एक झुंड वाटर होल में उतर गया. हाथियों का पूरा झुंड पानी में मस्ती भी करता नजर आया. हाथियों को पानी में नहाते, सूंड से पानी उछालते और आपस में खेलते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे.

दिल्ली से आए पर्यटकों ने इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जंगली हाथी पानी उछालते, एक दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इन हाथियों को प्यास बुझाते और ठंडक का आनंद लेते साफ देखा जा सकता है. सबसे ज्यादा मस्ती तो झुंड में शामिल नन्हे हाथी करते नजर आ रहे हैं, जो अपनी ही भाषा में अलग तरह की आवाज भी निकाल रहे हैं.

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. देश विदेश से आने वाले वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य यादगार पल बन गया, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर दिया. बता दें कि भीषण गर्मी के दौरान हाथी अक्सर जलस्रोतों की ओर रुख करते हैं, जिससे उन्हें ठंडक मिलती है और हाथी पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं. वैसे तो राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ, गुलदार, सांभर और चीतल जैसे अन्य कई वन्यजीव रहते हैं. इन वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटक जंगल सफारी करने आते हैं. लेकिन जब जंगली हाथियों का झुंड अठखेलियां करते हुए दिखाई दे जाए तो पर्यटकों का दिन बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!