Uncategorized

होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के बीच ट्रंप का दावा ,आर्थिक कंगाली के कगार पर ईरान

अमेरिका द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में की गई नाकाबंदी से तनाव बढ़ रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना की नाकाबंदी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान आर्थिक कंगाली की कगार पर है और स्ट्रेट को तुरंत फिर से खोलने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान “नकदी के लिए तरस रहा है” और मौजूदा तनाव के बीच उसे हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है.

ट्रंप ने मंगलवार देर शाम (अमेरिकी समय) को पोस्ट में लिखा, “ईरान पैसे की तंगी से जूझ रहा है! वे चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खुल जाए- कैश के लिए तरस रहे हैं! हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. मिलिट्री और पुलिस शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें पेमेंट नहीं मिल रही है.”इससे कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध विराम को बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी है. ये घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के रिश्तों की नाजुक हालत को दिखाते हैं, जो बीते 28 फरवरी से संघर्ष में उलझे हैं. जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की तेल सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा हैंडल करता है.राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध के दौरान चेतावनी देने, अपडेट साझा करने और दबाव बनाने के लिए अक्सर ट्रुथ सोशल का सहारा लिया है.युद्ध विराम बढ़ाने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने पोस्ट किया कि वह पाकिस्तान के कहने पर ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ा रहे हैं, और बातचीत से “एक जैसा प्रस्ताव” मिलने तक नौसेना की नाकाबंदी को जारी रखेंगे.राष्ट्रपति ट्रंप ने दिन में पहले कहा था कि बातचीत में कोई खास प्रगति हुए बिना वह इसे और लंबा नहीं खींचेंगे, इसके “बहुत कम चांस” हैं.व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने युद्धविराम बढ़ाने की पुष्टि की, और कहा कि शांति वार्ता अभी भी रुकी हुई है और दोनों पक्ष जरूरी मुद्दों पर सहमति से बहुत दूर हैं. अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय प्रॉक्सी और तेल एक्सपोर्ट को लेकर एक पूरी डील पर जोर दिया है, जबकि ईरान ने अमेरिका की उन मांगों का विरोध किया है जिन्हें वह बहुत ज्यादा बताया है.फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट इस संघर्ष का अखाड़ा बना हुआ है. यूएस नेवी की नाकाबंदी ने ईरान के तेल एक्सपोर्ट और मिलिट्री मूवमेंट पर रोक लगा दी है. अमेरिका ने ईरान के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने नहीं दे रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!