Uncategorized

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में वीकेंड नाइट स्ट्राइक, देर रात तक चला सघन चेकिंग अभियान

उच्चाधिकारियों की अगुवाई में अलग-अलग टीमों ने शहरभर में चलाया सघन चेकिंग अभियान

ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई वाहनो को पुलिस ने किया सीज शराब पीकर वाहन चलाने पर 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कराई हवालात की सैर देर रात्रि तक से घूमने वाले व्यक्तियों से की गयी पूछताछ, संदिग्धों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 68250 /- ₹ का जुर्माना 40 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 38 वाहनों को किया सीज मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

इसी क्रम में  रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बैठक रेस्ट्रोरेंट तथा डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत Dynasty क्लब 90 बार के संचालको द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी प्रतिष्ठान को संचालित करने पर संबंधित प्रतिष्ठानो को बंद कराते हुए उनके संचालको व मौजूद स्टॉफ को थाने लाया गया तथा उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/ व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया, साथ 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 68500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 40 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान किये गए।इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चैक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलग-अलग थाना क्षेत्र में 75 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 18750/- का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 18 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!