Uncategorized

देहरादून पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत , संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने की संभावना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में पीली साड़ी और नथ पहनकर नितिन नवीन का स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए कार्यकर्ता ढोल, दमाऊ और फूल-मालाएं लेकर पहुंचे थे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

नितिन नवीन का एयरपोर्ट से लेकर देहरादून शहर तक कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता फूल-मालाओं के साथ मौजूद रहे और जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!