बस में अचानक लगी आग: उत्तराखंड से राजस्थान जा रहे 2 विदेशी यात्री सहित 32 यात्रियों की बाल बाल बची जान
राजस्थान जा रही चलती वॉल्वो में अचानक आग लग गयी. घटना के समय बस में 32 यात्री थे. सभी यात्री सुरक्षित

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। ऋषिकेश से जयपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गयी। घटना के समय बस में विदेशी नागरिक सहित कई यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा तफरी मच गयी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपुताना गांव के आस पास हुयी। बस हाईवे पर चल रही थी तभी उसमे आग लग गयी। स्तिथि को देखते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दियाऔर सभी यात्रियों को सुरक्षित बहार निकला।
सुचना मिलते ही बहराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालाँकि, कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।
आग की चपेट में आने से बस के पीछे रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात ये रही की इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर कर्मियों ने समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल लिया।
घटना के दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुडी है।