उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड वूमन प्रेन्योर अवार्ड: नलिनी गोसाई समेत अन्य 30 महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया सम्मानित, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान।

देहरादून। पर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड वूमन प्रेन्योर अवार्ड्स 2026 समारोह में उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि पर्या फाउंडेशन समाज कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता और विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना संस्था के संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक ख्याति शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करते हुए अपने परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में नलिनी गोसाई,  रेनू सकलानी, शीला चौहान, मनीषा गुप्ता, दिव्या सोनी, हरमीत कौर, मंजू जैन, दीक्षा सती, आरती चौहान, मंजू बिष्ट, स्वलीन कौर, रमनप्रीत कौर, श्रद्धा नेगी, रमा गोयल, गिगी पाठक, जूही महरोत्रा, सराह कैफ दोसराह सहित कुल 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!