DehradunUttrakhand

राज्यकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान के कर्मचारियों का धरना नौवें दिन भी रहा जारी

देवप्रयाग शाखा के कर्मचारी भी धरने में हुए शामिल, संयुक्त मोर्चा ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राज्यकीयकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का  धरना सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरने में देवप्रयाग शाखा के कर्मचारी भी शामिल हुए, जिनका मुख्य संयोजक नन्दलाल जोशी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यकीयकरण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

मुख्य संयोजक नन्दलाल जोशी ने कहा कि पेयजल सेक्टर का राज्यकीयकरण कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हित में भी है। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मजबूर करेगी।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदीप थपलियाल ने कहा कि सरकार, शासन और जल संस्थान प्रबंधन की वर्तमान नीतियों से विभाग और कर्मचारियों का भविष्य संकट में है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से राज्यकीयकरण की मांग को लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया।

धरने में कुनाल वर्मा, मनवीर सिंह कण्डारी, पंकज कुमार पोखरियाल, विजेन्द्र सिंह, महादेव नेगी, रवि गैरौला और मनोज कुमार सहित कई कर्मचारी शामिल रहे। वहीं भूपेन्द्र सिंह चौहान, विमल भण्डारी, मनोज कुमार, कुणाल शर्मा, नीरज रौधाण, ललित कुमार, विशाल शर्मा, सबल चौहान और घनश्याम रवि समेत अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे।

धरना स्थल पर सनत कुमार डिमरी, नवीन तिवारी, अजय कुमार, विकास भट्ट, सुभाष बहुगुणा, हरीश कण्डारी, संजय भारती, प्रदीप कुमार, प्रकाश सिंह लोधी, सुमित पंवार, संदीप जोशी, कमलेश, पंकज, बच्चीराम, राजेन्द्र सिंह, कीर्ति बंसल, सपना, वंदना, आर.बी. थापा और नवीन सहित कई लोगों ने शामिल होकर आंदोलन में समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!