DehradunUttrakhand

हरेला पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान, गोर्खाली सुधार सभा ने किया वृक्षारोपण

प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु  गोर्खाली सुधार सभा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर फलदार एवं वनस्पतियों के पौधो का वृक्षारोपण किया और इन पौधों की आगामी पाँच वर्षों तक देखभाल और सुरक्षा का प्रण भी लिया | सभा के अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने अवगत कराया कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस वर्ष देहरादून में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा इसलिए सभा ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का यह संकल्प लेकर आगामी दिनों मे हरेला पर्व के अंतर्गत उत्तराखण्ड मे सभा सभी 46शाखाओं मे अधिक से अधिक संख्या में ,(500पौधे )वृक्षारोपण अभियान का आवाह्न किया गया है |

आज के वृक्षारोपण अभियान में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजन क्षेत्री,सचिव  मधुसूदन शर्मा,महामंत्री  गोपाल क्षेत्री  प्रभा शाह,  शंकर थापा, बालकृष्ण बराल, पूर्णिमा प्रधान , विमला थापा, कविता गुरूंग , सुनीता सैनी, अनिता सोनी,आकाश गुरूंग ,दीपक थापा भी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!