DehradunUttrakhand

नगर निगम देहरादून द्वारा हर्रावाला में पौधरोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को हरित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम देहरादून एवं वेस्ट वॉरियर्स के संयुक्त तत्वावधान में हर्रावाला क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम के संबंधित मुख्य स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व एवं सहभागिता में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं वेस्ट वॉरियर्स की टीम ने स्थानीय नागरिकों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया जाए।

 

नगर निगम देहरादून एवं वेस्ट वॉरियर्स द्वारा भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के संयुक्त पर्यावरण संरक्षण अभियानों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे देहरादून को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।कार्यक्रम में नगर निगम देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी, वेस्ट वॉरियर्स की टीम तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!