DehradunUttrakhand

नेपाल आपदा के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, मंत्री गणेश जोशी ने एक माह का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की

देहरादून। वार्ड नंबर-2 विजयपुर, हाथीबड़कला नयागांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति द्वारा दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ भी किया गया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने अपनी स्वेच्छा से आपदा पीड़ितों के लिए सहयोग राशि प्रदान की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेपाल आपदा राहत कोष में अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत के नागरिक नेपाल और वहां के आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

 

श्रद्धांजलि सभा में गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, दर्जाधारी राज्यमंत्री शमशेर सिंह बिष्ट, कर्नल भंडारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गोर्खाली सुधार सभा, भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, गोर्खाली महिला हरियाली तीज उत्सव समिति, वीर गोरखा कल्याण समिति, उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति, भारतीय मगर समाज समिति, पूर्व सैनिक संगठन, सृजनशील नेपाली महिला ब्राह्मण समिति, कीरात राई संस्था, गुरूंग समाज, गढ़वाल महासभा सहित अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व राज्यमंत्री टी.डी. भुटिया, पार्षद नंदिनी बहुगुणा शर्मा, विभिन्न ग्राम प्रधानों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रभा शाह ने किया। आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों, वीर गोरखा दीपक राय और नवीन कुमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

 

गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का सहयोग एवं गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!