Uncategorized

स्वच्छ वायु दिवस के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण एवं स्रोत पृथक्करण के प्रति जागरूकता

 

देहरादून।राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा माननीय नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून के मार्गदर्शन में जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों तथा उसके नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा खुले में कूड़ा जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, धूल नियंत्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश प्रभावी एवं सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण (Source Segregation) के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे को खुले में न जलाने तथा नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि स्रोत पृथक्करण एवं उचित कचरा प्रबंधन से कचरे के खुले में जलने की घटनाओं को कम करने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

नगर निगम देहरादून द्वारा “स्वच्छ वायु, स्वच्छ देहरादून” के उद्देश्य से नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ वायु के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!