Uncategorized

हरिद्वार के कनखल इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, लोगों में मची अफरा तफरी।

कनखल के रिहायसी इलाके में हाथियों का झुंड के घुसने से लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है हाथियों के झुंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हरिद्वार के रिहायशी इलाके में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है. कनखल क्षेत्र में हाथियों के एक झुंड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिजली घर के नजदीक गंगा पर बने पुल का है, जहां कुछ हाथी तारबाड़ को तोड़कर आबादी वाले इलाके में घुस आए. काफी देर तक हाथी उस इलाके में घूमते रहे। हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड बेखौफ होकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही होती रही है लेकिन इस तरह खुलेआम बाड़ तोड़कर हाथियों का इस तरह से इलाके में घुस आना सभी के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की और भगा दिया।हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए क्यूआरटी की तैनाती की गई है। वही अधिकारियों ने लोगों से हाथी रोधी दीवार बनाने का आश्वासन दिया है इस दीवार को बनने की अनुमति मिलने पर काम शरू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी यहां रोजाना आते थे .आबादी बढ़ने के साथ जंगल सिमट गए लेकिन हाथियों ने यहां आना नहीं छोड़ा. अब ये हाथी लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं. कई बार तो किसानों की फसलों को भी तोड़ देते हैं. बीते दिनों भी कई वाहनों में हाथी तोड़फोड़ कर चुके हैं. हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से हाथी रोधी दीवार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!