देहरादून

देहरादून में पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल , कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के हुए ट्रांसफर ।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का बड़ा फैसला, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बदली सभी जिम्मेदारियां।

देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने राजधानी में तैनात कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले करते हुए नई तैनाती सूची जारी की है।इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान थानों से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह बदलाव कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और र पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से किया गया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह स्थानांतरण प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर अधिकारियों की कार्यक्षमता, और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारियां बदली जाती हैं। इस बड़े स्तर पर हुए फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई थाना क्षेत्रों में नई तैनाती के चलते कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस कदम से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से न केवल पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार होता है, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है। आने वाले समय में इन बदलावों का असर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!