मौसम

Chandigarh Weather: 40 डिग्री पर तपा चंडीगढ़, 46 तक पहुंच सकता है पारा, स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी

हरियाणा 

चंडीगढ़ में गर्मी का हाल यह है कि शाम पांच बजे भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर शाम देर रात तक जारी है। चंडीगढ़ में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का दौर लगातार जारी है।

मंगलवार को लगातार 7वें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया |चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने लोगों को आगाह किया है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। पारा अब 45 डिग्री के बाद 27 मई को 46 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। ऐसा होता है तो यह पूरे गर्मी के सीजन में शहर का अब तक का अधिकतम तापमान होगा।

 

वहीं स्कूलों में आज से 40 दिन की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने तमतमाती गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को मद्दे नजर रखते हुए मंगलवार को शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के गर्मी की छुट्टियों का आदेश जारी किया।

सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह सोमवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ेगी। दूर-दूर तक फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को अभी भीषण गर्मी में झुलसना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 27 मई को पारा 46 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।पांच दिन का रेड अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले पांच दिन तक गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button