उत्तराखंड

चारधाम यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी, बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में होगी ऑफलाइन

उत्तराखंड में 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। तीन श्रेणियों की बसें श्रद्धालुओं को चारधाम के दर्शन कराएंगी। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी।

ऋषिकेश-बड़कोट (पहला दिन-विश्राम)-यमुनोत्री धाम (दूसरा दिन)-बड़कोट (विश्राम)-उत्तरकाशी (तीसरा दिन-विश्राम), गंगोत्री धाम (चौथा दिन)-उत्तरकाशी (विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (पांचवां दिन-विश्राम)-केदारनाथ धाम (छठवां दिन-विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (सातवां दिन-विश्राम)-पीपलकोटी (आठवां दिन-विश्राम)-बदरीनाथ धाम (नौंवा दिन)-पीपलकोटी (विश्राम)-ऋषिकेश (10 वां दिन)।

पंजीकरण और यात्रा आरंभ स्थल: नया ट्रांजिट कैंप (निकट आईएसबीटी रोड), इनपुट जितेंद्र जोशी (संवाद)

चारधाम यात्रा
थ्री बाई टू      3850
टू बाई टू साधारण      4300
टू बाई टू पुश बैक      5700

तीन धाम यात्रा
थ्री बाई टू बस      3150
टू बाई टू साधारण      3500
टू बाई टू पुश बैक      4660

दो धाम यात्रा
थ्री बाई टू बस      2240
टू बाई टू साधारण      2530
टू बाई टू पुश बैक      3300

विशेष दो धाम (गंगोत्री-बदरीनाथ) 
थ्री बाई टू बस      2920
टू बाई टू साधारण      3250
टू बाई टू पुश बैक      4300

एक धाम
थ्री बाई टू बस      1520
टू बाई टू साधारण      1730
टू बाई टू पुश बैक      2250

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button