देहरादून

देहरादून मे एलपीजी शॉटेज की कमी से ढाबा, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर मंडराया सकंट, कई बंद होने की कगार पर।

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मेट्रो सिटी के बाद छोटे शहरों में भी देखने को मिल रहा है। देहरादून के राजपुर रोड इलाके में बने रेस्टोरेंट और ढाबों और अन्य दुकानों पर एलपीजी की कमी का असर दिखने लगा है ।

देहरादून के राजपुर रोड में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी के चलते ढाबा संचालक, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें गंभीर समस्याओं का सामना कर रही हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार एलपीजी की कमी का असर सभी व्यवसायों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा सरकार से उन्हे कुछ गैस मिल रही है, लेकिन यह जरूरत के मुकाबले काफी कम है। पहले केवल 20% गैस मिल रही थी, जो अब बढ़कर करीब 40% हो गई है, फिर भी काम ठीक से नहीं हो पा रहा है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पहले इस्तेमाल होने वाले हाई-स्पीड वाले सिलेंडर फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, जिससे काम की गति धीमी हो गई है और इसका असर बिजनस पर दिख रहा है। कई व्यापारियों ने अभी तक खाने-पीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन छोटे व्यापारी और हलवाई इस कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कुछ को मजबूरी में कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं, जबकि कई कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं।एलपीजी की यह कमी स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा मार छोटे व्यापारियों पर पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!