उत्तराखंडदेहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 126 लोगों को मिला लाभ

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 126 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाएं प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को होम्योपैथी चिकित्सा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिना किसी लागत के सुरक्षित इलाज मुहैया कराना रहा।

स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहा कि होम्योपैथी एक समग्र उपचार प्रणाली है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन को भी बेहतर बनाती है। उन्होंने इसे एक सहज, सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बताते हुए प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना की।

मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब के कॉर्पस फंड में ₹1.25 लाख (सवा लाख रुपए) देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों का मंच नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी संस्था भी है।

शिविर में डॉ. शैलेन्द्र ममगाईं ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। एसबीएल फार्मा की ओर से सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया। चिकित्सीय परामर्श देने वालों में डॉ. हिमानी भण्डारी, डॉ. काजल बिष्ट, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश खत्री, वार्डब्वॉय सुशील शर्मा, और एसबीएल फार्मा से दीपक रावत और राहुल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी सहयोगियों और आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब समाजिक सरोकारों में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

इस मौके पर क्लब की कार्यकारिणी से रमन कुमार जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, सुलोचना पयाल, अनिल चन्दोला, रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, शिवेश शर्मा, और अन्य सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मीना नेगी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!