उत्तराखंडदेहरादून

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी:नितिन गडकरी

करीब 25 हजार करोड़ की लागत के 2461 किलोमीटर कार्य हमने पूरा किया है। जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, और 35 हजार करोड़ के हैं। आने वाले जो प्रोजेक्ट हैं वो करीब 80 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लगातार डीपीआर और पाइपलाइन में हैं। 1650 करोड़ की लागत से छोटा साइज़ से देहरादून होकर बल्लूपुर तक फोरलेन मार्ग मई 2026 में शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जाएगा, जिससे दिल्ली से हरिद्वार तथा ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी। 1100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास बहुत महत्वपूर्ण है। अभी मार्च में उसको सैंक्शन हुआ है।

करीब 1050 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर लंबा रुद्रपुर में फोरलेन बाईपास अक्टूबर 2026 में पूरा हो जाएगा। 936 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबा काशीपुर से फोरलेन बाईपास दिसंबर 2026 में पूरा होगा। 716 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर लंबा देहरादून से छाजर होकर आशारुड़ी तक फोरलेन एलिवेटेड रोड का हम निर्माण कर रहे हैं और जो अप्रैल 2027 में पूरा हो जाएगा। 745 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबा भलियावाला जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक फोरलेन मार्ग भी अप्रैल 2028 तक पूरा होगा। 630 करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर लंबा जोशीमठ से मलारी तक टू लेन मार्ग दिसंबर 2026 में पूरा हो जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा यह एक्सप्रेस बनने से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित समूचे उत्तराखंड के लिए आर्थिक, सामाजिक, और औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलने वाले हैं। सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर सिक्स-लेन का पावर रोड जून में उसका भी हम उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर से देहरादून के बीच 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कारिडोर है। उसके साथ हमने वाइल्ड लाइफ के लिए विशेष रूप से प्रोटेक्ट किया है। मुझे बहुत खुशी है कि इकानमी, इकोलाजी, एंड एनवायरनमेंट – ये तीनों हमारी सोसाइटी के महत्वपूर्ण पिलर हैं। एक तरफ विकास भी करना है और दूसरी ओर इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट को प्रोटेक्ट करना है। अभी प्रधानमंत्री जी ने बहुत अच्छे तरीके से निरीक्षण किया। वहां के वाइल्ड लाइफ को प्रोटेक्ट करते हुए हमने यह चिंता की है कि पर्यावरण की रक्षा कैसे हो। इसके लिए अनेक नए-नए चीजों का अनुकरण, इनिशिएटिव इस प्रोजेक्ट में हमने लिया है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जो हमारी सरकार आई, अब उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी और उस समय से अभी तक उत्तराखंड में करीब 1,30,000 करोड़ के प्रोजेक्ट हमने लिए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा सामाजिक समता के प्रेरणास्रोत भीमराव आंबेडकर को नमन करता हूं। आज प्रधानमंत्री की ओर से ऐसी सौगात दी जा रही है जिससे उत्तराखंड को गति मिलेगी, पर्यटन को गति मिलेगी। इससे दिल्ली-देहरादून यात्रा समय घटेगा और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। अब देहरादून से दिल्ली तक का सफर छह घंटे के बजाय 2.5 घंटे में तय हो जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!