
Uttarakhand: आगामी चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बड़ा निर्णय लिया है। समिति के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर-सनातन धर्म के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रेसवार्ता में BKTC अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो भी सनातन धर्म में आस्था और विश्वास रखता है, उसे सनातनी माना जाएगा। ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए शपथ पत्र देना होगा।
अभिनेत्री Sara Ali Khan के केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके विश्वास से होती है। यदि कोई सनातन परंपरा में आस्था रखता है, तो वह सनातनी है और उसे नियमों के तहत प्रवेश मिल सकता है।
समिति ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान मंदिरों में व्यवस्था और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।