देहरादून

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन

ऋषिकेश:  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का शुक्रवार को कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उनकी माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

योगी जी की माता से मिले आशीर्वाद

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक निवास पंचूर पहुंचकर उनकी माता जी से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने माता जी की कुशल-क्षेम भी जानी। योगी जी के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने बीकेटीसी अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांववासी और योगी जी के परिजन भी मौजूद रहे।

पैतृक गांव में कुल देवता की आराधना

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक जनों से स्नेह भेंट की। कैंतुर देवता के मंदिर में कुल देवता की पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद वे सामूहिक भोज में भी शामिल हुए।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत

पैतृक गांव में ग्रामवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं के साथ उत्साहपूर्वक बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

 

महाबगढ़ शिव मंदिर में दर्शन

कार्यक्रम के दौरान  द्विवेदी ने  महाबगढ़ शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी की। इसके पश्चात वे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

 

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रशांत बडोनी, देवी प्रसाद बडोनी, विकास मित्तल, विजयानंद पोखरियाल, यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष अनिल रावत, विजय लखेड़ा, प्रधान हनुमान सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह आर्य, ओपी द्विवेदी, कैलाश रावत, हरीश द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी, नरेश द्विवेदी, श्रेयांस द्विवेदी, दीपक ध्यानी, सुबोध नेगी, मनोज खत्री, दिगंबर कुकरेती, शशि देवी जनार्दन गौड़, सरोज देवी, मनोरमा देवी, चंडीप्रसाद कुकरेती, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!