उत्तराखंडसामाजिक

ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग देशभर में चलाएगा नशामुक्ति अभियान

देहरादून।

नशामुक्त भारत अभियान की उत्तराखण्ड मे लांचिंग धन सिंह रावत ( माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मन्त्री, उत्तराखण्ड ) के कर कमलों से दीप प्रज्वलन करके की उन्होंने कहा कि लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर उन्हें नशे से दूर रखना और नशामुक्त करना एक बड़ी जिम्मेदारी |
– ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग देशभर में चलाएगा नशामुक्ति भारत अभियान, जो आज से उत्तराखण्ड मे भी चलाया जाएगा उसकी मै बहुत प्रसंशा करता हु |उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों जैसे नेत्रदान, देहदान, ग्रीन कॅम्पस अभियान, साक्षर उत्तराखण्ड अभियान मे भी ब्रह्माकुमारी संस्था से सहयोग का अनुरोध किया तथा विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों से पधारे सभी पदाधिकारियों से भी सहयोग का अनुरोध किया| नशे के आकंडे भी प्रस्तुत किए |
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सबके कल्याण को लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पर्यावरण सुरक्षा, समाजसेवा के सामाजिक सरोकार को साकार करते हुए विभिन्न आयोजन होते हैं। संस्था के इन प्रयासों की सफलता गौरव की बात है। मैं संस्था के आदर्शों से परिचित हूं। यह संस्था एक साधारण आध्यात्मिक संगठन से प्रारंभ होकर एक वैश्विक संगठन बन गया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि एक समय भारत स्वर्ग था तब सुख, शान्ति, आनन्द प्रेम सब कुछ था लेकिन अभी का मनुष्य इन नशों के कारण बहुत बिगड़ चुका है अब परमपित परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर बिगड़े हुए मनुष्य को देवता बना रहे हैं | आध्यात्मिकता को अपनाए तो जीवन व्यसन अथवा नशों से मुक्त हो सकता है|

ब्रह्माकुमार सुशील भाई ने कार्यक्रम का उदेश्य को समझाते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग देशभर में चलाएगा नशामुक्ति भारत अभियान जिसकी लांचिंग आज उत्तराखण्ड मे हो चुकी है | भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर जल संरक्षण की दिशा में जल जन अभियान चला रही है। संस्था 22 मार्च से पूरे भारत में जल सप्ताह के कार्यक्रम कर रही है और करने जा रही है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा भी जल संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली क्षमता का विकास किया गया है। संस्था जल संरक्षण की दिशा में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।
इस कार्यक्रम मे पधारी बहन अर्चना उनियाल (डिस्ट्रिक कन्सल्टन्ट नैशनल टोबाकू कंट्रोल प्रोग्राम ) ने कहा की नशे की शुरुआत तम्बाकू से होती है क्योंकि यह सस्ता और सुलभ है इसलिए नशे की बीमारी को यही पर ठीक करना होगा इसके लिए आज से हम सबको एक व्यसनमुक्ति के एजेंट के रूप में काम करना है ताकि हम समाज को नशामुक्त कर सकें। ब्रह्माकुमारीज ने यह संकल्प लिया है कि हम आने वाली पीढ़ी, युवा और बच्चों को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाएं। यही बच्चे देश का भविष्य और भावी कर्णधार हैं। यदि हमने युवा पीढ़ी को नहीं बचाया तो आने वाले भारत के भविष्य को नहीं बचा पाएंगे।
इस अवसर पर पधारे सचिन कुमार दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए|
इस अवसर पर सचिन दीक्षित , हर्ष वर्धन, नया अवतार नशा मुक्ति केंद्र, नीरज, जीवन रक्षक नशा मुक्ति केंद्र, मनोज सैनी, हौसला नशा मुक्ति केंद्र, प्रताप सिंह, नवीन किरन नशा मुक्ति केंद्र, मनीष महेंद्रु डीविनिटी नशा मुक्ति केंद्र, प्रीत कोहली, जागृति फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र से पधारे |
मंच का संचालन ब्रह्माकुमारी सोनिया दीदी ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!