देहरादून

सहारनपुर में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बेहट थाना परिसर में 67 लावारिश दोपहिया वाहनों की नीलामी, सरकार को मिला ₹3.65 लाख का राजस्व

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल और पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में सहारनपुर जिले में “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

थाना बेहट परिसर में वर्षों से लावारिस व कंडम हालत में पड़े दोपहिया वाहनों को साफ-सफाई और स्थान की व्यवस्था हेतु नीलाम किया गया। इस नीलामी प्रक्रिया की देखरेख क्षेत्राधिकारी बेहट मुनीष चंद, एसडीएम बेहट मानवेन्द्र सिंह और नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने की।थाना प्रभारी सुबे सिंह द्वारा माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के पश्चात सभी औपचारिकताएं पूरी कर कुल 67 लावारिश/कंडम दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी से कुल ₹3,65,800 का राजस्व जीएसटी सहित सरकार को प्राप्त हुआ।

इस नीलामी में बड़ी संख्या में ठेकेदार और बोलीदाता शामिल हुए। यह कदम थाना परिसर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने की दिशा में सराहनीय पहल मानी जा रही है।इस अवसर पर निरीक्षक संजीव शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, हेड मोहर्रिर जोनी कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस कार्रवाई से न सिर्फ थाना परिसर में जगह खाली हुई है बल्कि निष्प्रयोज्य संपत्ति को राजस्व में परिवर्तित करने का भी सफल उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

 

ये भी पढ़ें…

 

मसूरी में शटल सेवा व्यवस्था का निरीक्षण, पर्यटकों की सुविधा हेतु प्रशासन सतर्क

12 दिन से लापता किशोरी सिमरन का शव खाई में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

BREAKING NEWS : ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025 का विधिवत शुभारंभ — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई 10 बसों को हरी झंडी

BREAKING NEWS : ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025 का विधिवत शुभारंभ — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई 10 बसों को हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button