उत्तराखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: अगली रामनवमी पर राम मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 182 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व 181 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। सुबह वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने 182 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व 181 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2022 तक के छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया गया था।इस दौरान गृहमंत्री को संस्कृत भाषा में अंकित विद्यामार्तण्ड की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। कहा कि अगली रामनवमी पर भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। आपको गर्व होगा कि आप आजादी के अमृत महोत्सव और महर्षि दयानंद के शताब्दी वर्ष वाले छात्र-छात्रएं हैं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री की तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button