Uncategorized

त्यूणी में जलविद्युत परियोजना के डैम से नदी में छोड़ा पानी, तेज बहाव में बहने से बच्ची की माैत

सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़ा गया। इस दौरान नदी किनारे खेल रही एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई।

त्यूणी थाना क्षेत्र के सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय पुत्री मरसिका की बृहस्पतिवार को पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़ा गया। इससे अचानक जलस्तर बढ़ने से बच्ची नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे से परिजनों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!