Uncategorized

कांग्रेस का चुनावी रैली का शंखनाद: आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे राहुल गाँधी।

दो दिवसीय दौरे में अल्मोड़ा में करेंगे महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद।

अल्मोड़ा : उत्तराखडं में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गयी है। इसी सिलसिले में विपक्ष नेता राहुल गाँधी आज, गुरुवार को अल्मोड़ा पहुँच रहे हैं। राहुल गाँधी यहाँ के प्रसिद्ध सिमकनि मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्भोधित करेंगे, जिसके लिए कांग्रेस संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी  शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार रैली की तैयारिओं में जुटे हुए हैं. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर जाकर लोगों को इस ऐतिहासिक रैली के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कांग्रेस पार्टी का आगामी चुनाव के लिए औपचारिक अभियान का आगाज़ है। लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सही ढंग से करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।

पार्टी का दवा है की इस जनसभा में जनता के मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया जायेगा साथ ही राज्य को नया सन्देश भी मिलेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि रैली के माध्यम से पार्टी का भी और मजबूत संगठन बनेगा।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा के अनुशार राहुल गाँधी का यह उत्तराखंड दौरा, 2027 के आगामी चुनाव में कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधिओं के शंखनाद का काम करेगी साथ ही पार्टी में नया ऊर्जा का काम करेगी। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि यह रैली राज्य में एक प्रभावपूर्ण छाप छोड़ने वाली साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!